फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्रिकेट खिलाड़ियों ने भेदभाव का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- संतकबीरनगर इकाई के खिलाड़ियों काे मान्यता देने की मांग
विज्ञापन

सेमरियावां। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पर भेदभाव का आरोप लगाकर क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों ने बुधवार को आईटीआई सेमरियावां के सामने प्रदर्शन किया। क्रिकेट प्लेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने मांग की कि संतकबीरनगर इकाई को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन तत्काल मान्यता प्रदान करे।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से संतकबीरनगर जिले समेत पूर्वांचल के क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, तथा पूर्वांचल के जिलों के होनहार खिलाड़ियों का चयन न करके उनके साथ अन्याय कर रहा है। खिलाड़ियों का आरोप है कि पूर्वांचल के जिलों के क्रिकेटरों को उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी अंडर-19, 19, 23 (पुरुष एवं महिला) टीम में शामिल नहीं किया जाता है, यदि किसी खिलाड़ी को सम्मिलित कर दिया जाता है, तो उसे खेलने का मौका नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी टीम में मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली तथा हरियाणा राज्य के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि पूर्वांचल के खिलाड़ियों के साथ भेदभाव किया जाता है। प्रदर्शन करने वालों में विवेक कुमार, मेहुल, दिनेश कुमार, दीपक कुमार, मो.आरिफ, गुफरान अहमद, मासूम अहमद, मकसूद अहमद, चंद्रिका प्रसाद, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें