संतकबीरनगर। पीएचसी बखिरा में मंगलवार की रात दो स्टाफ नर्स में प्रसव कराने के लिए मारपीट हो गई। इसकी शिकायत सीएमओ तक पहुंच चुकी है। अब दोनों स्टाफ नर्स को हटाने की तैयारी है।
बताया जाता है कि रात में किसी महिला का प्रसव कराना था जिसको लेकर दोनों स्टाफ नर्स आपस में भिड़ गईं। मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। सीएमओ ने पीएचसी अधीक्षक बखिरा को पूरे प्रकरण की जांच का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि दोनों नर्स को वहां से हटाया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है।
बता दें कि 28 जून की रात एक प्रसूता पीएचसी बखिरा में पहुंची थी। जहां रात में प्रसव न कराकर सुबह प्रसव कराने की बात स्टाफ नर्स ने की थी। उसके बाद सुबह इंजेक्शन लगाने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसूता की मौत हो गई थी इसमें स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आई थी। संवाद