धनघटा। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को महुली पुलिस ने एक ही परिवार पर घर में घुसकर मारपीट व डकैती का केस दर्ज किया है। घटना साढ़े छह माह पूर्व सिसवनिया गांव का बताया जा रहा है।
न्यायालय को दिए अपने प्रार्थना पत्र में सिसवनिया गांव के सियाराम सिंह ने बताया कि 31 दिसम्बर 24 को रात करीब 9 बजे विपक्षी रमेश सिंह रास्ते में बांस बल्ली लगाकर उनका रास्ता रोकने लगे। एतराज करने पर भड़क गए। गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। जान बचाकर घर के अंदर भागे तो विपक्षी घर में घुसकर उनको मारपीट करके घायल कर दिया। जेब में रखा 2 हजार रुपये छीन लिया और जानमाल की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस आरोपी रमेश सिंह, बृजेश सिंह, मीरा, रमेश की मां और रमेश की पत्नी नाम अज्ञात निवासी सिसवनिया के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। संवाद