फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में मारपीट, महिला समेत कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में महिलाओं और किशोरियों को चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के सिकरी उर्फ अमहवा गांव निवासी नूरमा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मई की शाम करीब चार बजे वह खेत में थीं। इसी दौरान घर पर बच्चों के विवाद को लेकर गांव की सहरून निशा, ताज मोहम्मद, अजमत अली तथा अब्दुल रऊफ उनकी बेटियों को गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारने लगे। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचकर बीच-बचाव करने लगीं तो उनके साथ भी मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि घटना में उन्हें और उनकी बेटियों को काफी चोटें आई हैं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें