फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों में टक्कर के बाद विवाद, चाकू मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दो वाहनों में टक्कर के बाद विवाद, चाकू मारने का आरोप
विज्ञापन

रोसया बाजार। बृहस्पतिवार को धनघटा क्षेत्र के दुल्हापार में ओवरटेक करने को लेकर कार और पिकअप में टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक आपस में विवाद कर लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कुड़वा गांव निवासी सूरज पाल का आरोप है कि वह अपने चचेरे भाई सत्य पाल के साथ कार से दुल्हापार जा रहे थे। जैसे ही वे लोग दुल्हापार पहुंचे कि पिकअप चालक ओवरटेक करने के चक्कर में कार से टकरा गया। जिसके बाद विवाद हो गया। आरोप है कि पिकअप चालक ने चाकू से प्रहार किया। संयोग से चाकू उनके दाए हाथ में लगी। शोर सुन कुछ लोग आकर बीच-बचाव किए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पौली चौकी प्रभारी दीपक दूबे ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें