फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्रिकेट मैच में कहासुनी के बाद मारपीट, दो घायल

Tue, 25 Jun 2024 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। क्षेत्र के सांड़ा में क्रिकेट मैच को लेकर बच्चों में कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षाें में मारपीट हो गई। जिसमें दो गंभीर रुप से घायल हो गए। उक्त घटना में पुलिस ने सात नामजद व 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुस्ताक अहमद पुत्र मोहम्मद सफात निवासी सांड़ा का आरोप है कि सोमवार की शाम गांव के तथा लोहरसन गांव के बच्चे नहर के किनारे क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शोर शराबा सुनकर लोहरसन गांव के तराबुद्दीन पुत्र मोहम्मद यासीन, जमालुद्दीन पुत्र समसुद्दीन, एजामुद्दीन पुत्र नजीर हाजी, बल्ला पुत्र जुगानी,सलामू पुत्र लालू, सकालू, इरफान व 15 से बीस अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद हमारे पुत्र अबुहोरैरा व एखलाक अहमद को लाठी डंडा व लोहे के राड से मारपीट कर घायल कर दिए। जिसमें अबुहोरैरा का सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। एखलाक अहमद को भी गंभीर चोटें आईं। जिसे सीएचसी सांथा पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बेलहर पुलिस ने मामले में सात नामजद व 15 से बीस अज्ञात के खिलाफ बलवा, प्राण घातक हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें