फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खजुरी बेलराई नहर टूटने से खेतों में भरा पानी

Sun, 06 Jul 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहराई में टूटी सरयू नहर
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। सरयू नहर के खजुरी बेलराई नहर की पटरी टूटने से सैंकड़ों बीघा खेत डूब गया है। खेत में पानी भर जाने से किसानों को धान की रोपाई करने में परेशानी होगी। जिन किसानों ने रोपाई कर दिया है उनका फसल डूब गया है। बताते चलें कि यह नहर वर्ष में कई बार टूटता है और मरम्मत होता है। इस मामले में ड्रेनेज खंड बांसी के अधिकारी नहर टूटने को लेकर स्थायी निदान नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा नगर पंचायत के बेलराई में पूर्व की भांति इस बार भी नहर की पटरी टूट गया है। पटरी टूटने से सैंकड़ों बीघा खेत में पानी भर गया है। खेतों में अत्यधिक पानी होने के कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। जिन लोगों ने रोपाई का कार्य कर भी दिया है उनके खेत में अधिक पानी लगने के कारण धान की फसल बर्बाद होने की आशंका है।
स्थानीय किसान राजेंद्र राय, शैलेंद्र राय, मुर्तजा हुसैन, राम संवारे राय, चंद्रमौली राय, सोनू राय, मोहम्मद हुसैन, आफताब आलम आदि ने बताया कि सरयू नहर के बेलराई के पास हमेशा पटरी टूट जाता है जिसके कारण किसानों का काफी नुकसान होता है इस क्षेत्र के किसानों के लिए नहर अभिशाप बन गया है। विभाग के अधिकारियों से बार-बार इस समस्या को अवगत कराने के बाद भी पर गंभीर नहीं हो रहे है।
विज्ञापन

कोट
सरयू नहर के बेलराई माइनर लाइन में पटरी टूटने की सूचना मिली है। नहर विभाग के अवर अभियंता को नहर के पटरी को दुरुस्त करने का निर्देश दे दिया गया है। अगर समय से मरम्मत नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-संजीव राय, एसडीएम मेंहदावल
कोट
बेलराई माइनर का इस वर्ष कई बार मरम्मत कराया गया है फिर भी दोबारा टूट जाने की सूचना प्राप्त हुई है। मोहर्रम के कारण मजदूर नहीं मिल सके। सोमवार को पटरी का ठीक से मरम्मत कराकर स्थायी निदान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-जय मिश्रा, अवर अभियंता सरयू नहर खंड बांसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें