फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ज्वेलरी की दुकानों पर कम पहुंच रहे ग्राहक

विज्ञापन
मेंहदावल में आभूषण की दुकान में बैठा ग्राहक व दुकानदार। संवाद - फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर रेलवे परिक्षेत्र में युवक को पीटता युवक व तमाशबीन खडे़ लोग वीडियो ग्रेव
विज्ञापन
मेहदावल। सहालग में शादियों का मुहूर्त अभी 15 जुलाई तक है। इसे लेकर ज्वेलरी की दुकानों पर खरीदारी को लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि जेवरात की महंगाई के कारण भीड़ कम है, लेकिन शादी में खरीदार दुकानों पर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित दुकानों पर जेवर की खरीदारी के साथ ही कपड़े की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है। सोना और चांदी की कीमत आसमान छू रही हैं, लेकिन सहलग का समय होने के कारण लोग दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सोना प्रति 10 ग्राम एक लाख 45 हजार सात सौ रुपये है। जबकि चांदी 23 लाख छह हजार रुपये प्रति किलो है।
महंगाई के कारण दुकानों पर लोग कम हैं। मेंहदावल नगर क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसाय ध्रुव चंद्र सोनी प्रभु दयाल सोनी सुरेंद्र कुमार वर्मा पिंटू वर्मा आदि लोगों का कहना है कि सोना और चांदी की कीमत बढ़ने के कारण शादी विवाह के सीजन में भी दुकानों पर इक्का-दुक्का ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिनों से सोने की कीमत बढ़ रही है जिसका प्रभाव सीधे बाजार पर पड़ रहा है। वैसे विवाह का मुहूर्त 15 जुलाई तक चल रहा है ऐसे में स्वर्ण व्यवसाइयों को अपना व्यवसाय बेहतर होने की उम्मीद रहती है लेकिन महंगाई के कारण स्वर्ण व्यवसायियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें