फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बदलते मौसम में बढ़े बुखार के मरीज, सता रहा सर्दी-जुकाम

Fri, 06 Jun 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों को देखते हुए चिकित्सक ।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बदलते मौसम में सर्दी व बुखार के मरीज बढ़े हैं। लोगों को सर्दी और जुकाम सता रहा है। वायरल बुखार के साथ ही उल्टी-दस्त के मरीजों में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही ठंडी लेकर बुखार आ रहा है। चिकित्सक मरीजों के इलाज के साथ बीमारियों से बचने के लिए परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सर्दी, जुकाम, बुखार और सिरदर्द के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षाकृत बढ़ रही है। स्थिति यह है कि प्रतिदिन ओपीडी में ऐसे मरीज 70 से 80 की संख्या में आ रहे हैं। इसमें सर्दी, जुकाम, बुखार व सिरदर्द से पीड़ित शामिल हैं। इसके साथ ही पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीज भी आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इसमें खुद को बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है।
लोगों को संतुलित आहार लेना चाहिए। जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। बिना चिकित्सक की सलाह के मेडिकल स्टोर से कोई बुखार की दवा न लें। यदि किसी को लगातार बुखार, गले में खरास, सिर और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो वे घबराएं नहीं बल्कि जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार करवाएं। पौष्टिक आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें