खाद-बीज की दुकान पर जांच करते जिला कृषि अधिकारी। संवाद
- फोटो : KHALILABAD
उर्वरक केंद्रों पर छापा मारा, नौ नमूने लिए गए
जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
संतकबीरनगर। डीएम की ओर से गठित टीम ने मंगलवार को उर्वरक बिक्री केंद्रों पर छापा मारा। इस दौरान नौ नमूने लिए गए। तीन उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी गई।
तहसील धनघटा में जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा एवं एसडीएम रविंद्र कुमार ने छापा मारा। इस दौरान सुधीर खाद बीज भंडार धनघटा, पटवा खाद भंडार उमरिया बाजार, आईएफएफ डीसी धनघटा की जांच की गई। जांच के समय अभिलेख अपूर्ण होने पर चेतावनी पत्र निर्गत किया। कसौधन कृषि सेवा केंद्र बंडा बाजार, मौर्या खाद भंडार महुली, सुरेश खाद भंडार महुली, कोदई सिंह खाद भंडार महुली, जनता खाद भंडार, अब्दुल कादिर खाद भंडार महुली बाजार की जांच की। यहां पर एएमओपी का एक एसएसपी के तीन नमूने एकत्र किए गए।
खलीलाबाद में उप कृषि निदेशक लोकेंद्र सिंह एवं एसडीएम अजय तिवारी ने सात उवर्रक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। यूरिया एमओपी का एक-एक एवं एसएसपी के तीन नमूने लिए गए। डीएम दिव्या मित्तल ने कहाकि किसानों को रसीद उपलब्ध कराएं साथ ही छापे की कार्रवाई भविष्य में होती रहेगी। यदि कोई विक्रेता उर्वरक आदेश 1985 के विरुद्ध कोई कार्य करता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।