फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मगहर में छात्राओं ने सफाईकर्मियों को बांधी राखी

विज्ञापन
मगहर में सफाईकर्मियों को राखी बाधतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मगहर में संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को भाई मानकर उन्हें राखी बांधी और उनके सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सफाई कर्मचारियों ने भी छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत मगहर की अधिशासी अधिकारी सीमा राय भी मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला त्योहार भी है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
छात्राओं ने सफाई कर्मचारी जितेंद्र, इरफान, नवनीत, मोहम्मद कुर्बान, धर्मेंद्र, अजीत, भानु शर्मा, नीरज और रोहित समेत अन्य कर्मचारियों की कलाइयों पर राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें