फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यालयों में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन पर्व, छात्राओं ने बांधी स्नेह की डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ पर्व मनाया। छात्राओं ने स्वयं राखियां तैयार कर शिक्षकों, सहपाठियों, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का संदेश दिया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय गगनई बाबू में अतिथि भोज का भी आयोजन हुआ। इसमें जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। लर्निंग बाय डूइंग के तहत विद्यालय की बालिकाओं ने कलावा, मोतियों और कागज की मदद से आकर्षक राखियां तैयार कीं। इसके बाद उन्होंने विद्यालय स्टाफ और छात्रों को राखी बांधी। छात्राओं ने जिला टास्कफोर्स समिति के सदस्य खाद्य निरीक्षक को भी राखी बांधी। इस कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेशचंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार पांडेय, जयप्रकाश, संजय रैना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें