फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर : दो स्पा सेंटरों पर ताले, कर्मचारी गायब

Tue, 29 Oct 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी के बाद स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा कराने वालों में हड़कंप मच गया है। दो सेंटरों पर छापे के बाद शहर के बरदतहया इलाके में चल रहे दो अन्य सेंटरों पर भी अचानक ताला लग गया है और उसके कर्मचारी और मैनेजर गायब हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस बीच छापेमारी वाले स्पा सेंटर के पांच संचालकों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस इन स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरेे को भी खंगाल रही है।
मालूम हो कि शहर के मड़या स्थित हैवेन और नेदुला स्थित रोमानिया स्पा सेंटर पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस के अनुसार, यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने वहां से 17 लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सेंटर संचालक हालांकि अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। पुलिस उनके ठिकानों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपियों से मिले पते की भी तस्दीक चल रही है। उसके बाद पुलिस उन ठिकानों पर भी छापा मारने की तैयारी में है। जहां पर छापेमारी हुई है, वहां के भवन स्वामियोें के बारे में भी पता कराया जा रहा है और उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। वहीं छापे की सूचना के बाद शहर में चल रहे दो अन्य स्पा सेंटर पर भी तब से ताला लग गया है।
कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दो स्पा के पांच संचालकों की तलाश चल रही है। कुछ सुराग मिले हैं। उम्मीद है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें