फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई के आरोप में पिता-पुत्र पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की पिटाई के आरोप में पिता-पुत्र पर केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के परसपुर गांव निवासी युवक की पिटाई के मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया।
परसपुर निवासी शिवा का कहना है कि मंगलवार की शाम वह गोरयाभार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में ऋषिकेश व गंगाराम निवासी गोरयाभार ने उसे रोक लिया। आरोप है कि पिता-पुत्र ने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर दोनों लोग धारदार हथियार से मारने लगे। उसके शोर पर रास्ते से गुजरे उसके गांव के श्रवण पहुंचे तो लोग अपमानित करते हुए भाग गए। पिटाई से उसके पेट व पीठ में पांच जगह चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि आरोपित बाप- बेटे के खिलाफ मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कमियाें को सुधारने का दिया निर्देश
संतकबीरनगर। एसपी सोनम कुमार बुधवार को धनघटा थाने का निरीक्षण किया। कमियों को सुधारने का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि थाना कार्यालय के रजिस्टर नंबर आठ, अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, फ्लाई शीट रजिस्टर, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। रजिस्टरों को अपडेट रखने के निर्देश दिए। जांच में जो कमियां पाई गईं, उसे सुधारने को कहा गया। इसके साथ ही बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, आरक्षी बैरक, मालखाना, शौचालय, स्नानागार व थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड रजिस्टर व प्राप्त प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की स्थिति का हाल जाना। लावारिस वाहनों एवं मालों का विधिक निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए एसओ को निर्देशित किया। थाना परिसर की साफ-सफाई बेहतर ढंग से कराने की जरूरत जताई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें