संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिय है।
लड़कियों की मां ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 9 जुलाई की रात को उनके पति शराब के नशे में आया तथा छत पर सो रही 13 वर्ष की बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। परिवार की बात होने के कारण उसने कहीं सूचना नहीं दिया। पति फिर 10 जुलाई को शराब की नशे में घर आकर दूसरी बेटी उम्र 15 साल के साथ रात करीब दो बजे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
बेटियों ने रोते हुए पूरे घटना की जानकारी उनको दी। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जुट गई। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि नाबालिग बेटियों के खिलाफ दुष्कर्म की घटना के मामले में आरोपी पिता के खिलाफ मां ने शिकायत पत्र दिया है। तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।