फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 57 किलो भारवर्ग में आकाश तो 125 किलो में शुभम विजयी

Fri, 11 Jul 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता काे सम्मानित किया गया
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में शुक्रवार को जनपद स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे 125 किलोग्राम में शुभम यादव विजेता रहे। विजेता खिलाड़ियों को एसडीएम सदर अरूण कुमार ने पुरस्कृत किया। कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलोभार आकाश सिंह प्रथम, किशन द्वितीय और महेंद्र तथा प्रवीण संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी तरह 61 किलोभार में आदित्य कुमार प्रथम, राहुल द्वितीय और विराट यादव तथा सत्यम संयुक्त रूप से तीसरे पर रहे। 65 किलोभार में अमन पाल प्रथम, विवेक यादव द्वितीय और ताहिर तथा नित्यानंद संयुक्त रूप से तीसरे पर रहे। 70 किलोभार में जोगेंद्र प्रथम, भीम द्वितीय और अभिषेक तथा जयहिंद संयुक्त रूप से तीसरे पर रहे। 74 किलोभार में जोगिंद्र प्रथम, अभिषेक द्वितीय और विशाल तथा सत्यम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
79 किलोभार में सचिन प्रथम, अभिषेक द्वितीय और ओमकेश तथा संदीप संयुक्त रूप से तीसरे पर रहे। 86 किलोभार में अनुराग राय प्रथम, अभिषेक द्वितीय और मंदीप तथा दुर्गा प्रसाद संयुक्त रूप से तीसरे पर रहे। 92 किलोभार में इंद्रमणि प्रथम, सुधीर द्वितीय और देव तथा आकाश यादव संयुक्त रूप से तीसरे पर रहे। 97 किलोभार में सुंदरम प्रथम, आदित्य चौरसिया द्वितीय तथा प्रदीप और बृजेश संयुक्त रूप से तीसरे पर रहे। 125 किलोभार में शुभम यादव प्रथम स्थान, सचिन गोस्वामी द्वितीय और राहुल तथा अमन संयुक्त रूप से तीसरे पर रहे।पहलवानों को एसडीएम सदर अरूण कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला कुश्ती सचिव योगेंद्र यादव, प्रशिक्षक यादवेंद्र यादव, सरयू यादव, विजय पहलवान, संदीप गुप्ता, रामसागर चौधरी, महाकाल यादव, विमलेश ध्रुव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें