संतकबीरनगर। राज्य सरकार की ओर से जायद 2026 में दलहनी फसलें उड़द 20 किग्रा एवं मूंग 20 किग्रा के बीज गन्ना उत्पादक कृषकों का निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वसंतकालीन गन्ना की खेती करने वाले कृषकों को उड़द अथवा मूंग की सहफसली खेती करने के लिए निशुल्क बीज दिए जाएंगे। इच्छुक किसान को कृषि दर्शन-दो पोर्टल पर आवेदन कराना होगा। आवेदन के आधार पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयनित कृषकों को ब्लॉकस्तरीय राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन शुरू हो गया है। संवाद