फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसानों ने उठाईं 11 मांगें, 15 दिन में निस्तारण नहीं तो पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। भारतीय किसान यूनियन जनकल्याण ने किसानों और आम लोगों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर बुधवार को एसडीएम बांसी को 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संगठन ने 15 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर तहसील परिसर में किसान पंचायत करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के जनपद प्रभारी यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि किसानों और आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रमाणपत्र, वरासत, दाखिल-खारिज और नामांतरण जैसे राजस्व कार्यों में कथित अवैध वसूली बंद कराने की मांग की। साथ ही राशन वितरण में घटतौली, आवास आवंटन में अनियमितता और खाद की किल्लत दूर करने की मांग उठाई।
मांगपत्र में अतिक्रमण हटाने, अधूरी सड़कों और नालियों का निर्माण पूरा कराने, धान क्रय केंद्रों पर किसानों से सीधे खरीद सुनिश्चित करने और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है। संगठन ने उज्ज्वला गैस कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिलदेव राय, तहसील अध्यक्ष वीपत पासवान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें