फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथनगर में खाद आने की अफवाह पर दौड़ते रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाथनगर में खाद आने की अफवाह पर दौड़ते रहे किसान
विज्ञापन

धनघटा। साधन सहकारी समिति ओनिया उर्फ ओनबिलाई पर मंगलवार को डीएपी खाद वितरण शुरू होने की सूचना पर भारी संख्या में किसान जुट गए। चार घंटे में ही तीन सौ बोरी डीएपी खाद खत्म हो गई। कतार में लगे अधिकतर किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। दूसरी समिति में उपलब्धता होने की अफवाह से पूरे दिन किसान भटकते रहे, लेकिन उन्हें केवल मायूसी हाथ लगी।
साधन सहकारी समिति ओनिया उर्फ ओनबिलाई में करीब दस दिन बाद मंगलवार भोर में पुन: तीन सौ बोरी खाद पहुंची। अभी ट्रक से खाद को गोदाम में रखवाया ही जा रहा था कि उसी दौरान किसानों का जमावड़ा लग गया। आसपास के गांव से लेकर क्षेत्र के दूर-दूर से किसान पहुंच गए। गोदाम पर अफरा-तफरी मच गई। सचिव ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। किसानों को कतार में खड़ा किया गया। उनके आधार कार्ड की प्रति जमा करवाई गई। क्रमवार किसानों में खाद वितरित की गई। खाद मिलते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लेकिन मात्र चार घंटे में ही खाद खत्म हो गई जिसकी वजह से कुछ किसानों के चेहरे मायूसी से लटक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच अफवाह फैल गई कि दूसरी समिति पर खाद उपलब्ध है जिससे किसान वहां के लिए दौड़ पड़े लेकिन ताला लटकता देख किसान विभाग को कोसते हुए बैरंग लौट गए। सचिव राकेश कुमार ने बताया कि समिति को तीन सौ बोरी खाद मिली थी। किसानों के अभिलेखों का गहन अध्ययन करने के बाद खाद का वितरण किया गया है। मांग के अनुरूप काफी कम संख्या में खाद मिल सकी। दो दिन बाद फिर खाद पहुंचेगी। तभी छूटे किसानों को मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें