फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानसून की बेरुखी और सूखी नहरों से किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
सूखी नहर।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मानसून की बेरुखी और कम बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बेहन तैयार होने के बाद किसान धान की रोपाई को लेकर परेशान हो रहे हैं। वजह यह है कि नहरों में भी पानी नहीं पहुंच सका है। जिससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। हालांकि किसान ट्यूबवेल और निजी संसाधनों से खेतों की सिंचाई कर रहे हें, लेकिन इसमें समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में किसान धान की बेहन तैयार करने के बाद रोपाई की तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों बारिश होने से किसानों ने धान की रोपाई भी शुरू की थी, लेकिन तीन से चार दिन बीत जाने के बाद बारिश नहीं हुई है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
बारिश न होने और सिंचाई की व्यवस्था बदहाल होने से किसान चिंतित हो गए है। अधिकतर नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे सिंचाई के लिए किसान भटकने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि खलीलाबाद क्षेत्र के बनियाबारी के पास सरयू नहर में अभी सिल्ट जमा है। इस नहर में पानी नहीं है।
विज्ञापन

इसी प्रकार चकदही में नहर में पानी नहीं है। मजबूरी में किसान ट्यूबवेल और निजी संसाधनों के जरिए सिंचाई कर धान की रोपाई करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन महंगे डीजल और नालियां बेकार होने से समस्या बनी हुई है। किसान दशरथ प्रसाद, राम नरायण आदि का कहना है कि इस बार अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिससे सिंचाई में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इन लोगों ने नहरों में पानी छोड़े जाने की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें