नवीनमंडी के किसान को सम्मानित करते मड़ी सचिव।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
प्रगतिशील किसान व व्यापारी सम्मानित
- नवीन मंडी में राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नवीन मंडी खलीलाबाद में शनिवार को राष्ट्रीय कृषि बाजार के तहत गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें कृषि विभाग की तरफ से चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही तीन प्रगतिशील किसान और तीन व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
मंडी सचिव सेवाराम वर्मा ने कहा कि यह नवीन मंडी पूरे देश में संचालित परियोजना के एक हजार राष्ट्रीय कृषि बाजार में एक है। यहां किसान ई-नाम पोर्टल पर मंडी समिति कार्यालय से संपर्क कर अपना नि:शुल्क पंजीकरण कराकर अपना उपज देश के किसी भी मंडी में बेच सकते हैं। इसके साथ ही ई-पेमेंट के जरिए भुगतान ले सकते हैं। ई-ट्रेडिंग व्यवस्था के तहत बिचौलियों से मुक्ति दिलाते हुए किसानों की उपज का मूल्य ई-पेमेंट के जरिए सीधे खाते में भुगतान किया जाता है। इस दौरान राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना के तहत अधिकतम भागीदारी करने वाले किसान बालेंद्र राय, रामआशीष, जोखन मौर्य तथा व्यापारी राज कुमार, गुलाम रसूल और घूरे लाल को टी-शर्ट व शाल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अनिल कुमार, आशीष कुमार, दिनेश चंद, बलवंत, कृष्ण मोहन तिवारी, ओमप्रकाश आर्य, सुभाष चंद पांडेय, शिवराम मिश्र, मिथलेश कुमार, अच्छे लाल समेत अन्य मौजूद रहे।