फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में गिरा पेड़, महुली-बस्ती मार्ग घंटों रहा बंद

Wed, 11 Apr 2018 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महुली टैक्सी स्टैंड के पास आंधी से सड़क के बीच पेड़ गिर जाने से दोनों तरफ जाम लग गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा। बुधवार की दोपहर तेज आंधी और तूफान से महुली कस्बे में कई पेड़ उखड गये। महुली -बस्ती मार्ग पर पेड़ गिरने के कारण दो घंटों आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ  लगे जाम में फंसे स्कूली वाहनों के चलते बच्चे हलकान नजर आए।
विज्ञापन


सूचना के बाद काफी देर तक वन विभाग के किसी जिम्मेदार के न पहुंचने से ग्रामीणों और राहगीरों ने आक्रोश जताया। महुली कस्बे में महुली बस्ती मार्ग पर तेज आंधी तूफान में पेड़ गिरने के कारण यह मार्ग करीब दो घंटों बाधित रहा। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।

इस जाम में कई स्कूली वाहन भी फंसे नजर आए। इन वाहनों में बैठे स्कूली बच्चे भूख और प्यास से व्याकुल नजर आए। स्कूली वाहनों में बैठे बच्चों की तड़प देख लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर अवरूद्ध मार्ग को खाली कराने की मांग की।

विज्ञापन

लेकिन सूचना के काफी देर बाद भी विभाग के जिम्मेदारों के नही पहुंचने से लोगों में आक्रोश नजर आया। सडक के दोनों तरफ चार पहिया और बडे वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस आंधी में कस्बे के आस पास कई अन्य पेड़ उखड गये। दुकानदारों के टीन सेड और फर्नीचर भी उड़ कर सड़कों पर पहुंच गए थे।  

आंधी के साथ बारिश्ा में लुट गए किसान  
प्रकृति की बेरुखी से किसान खुद को ठगा महसूस करने लगे हंै। तेज बरसात से कटी गेहूं की फसल खेत में तैरने लगी है। जबकि गेहूं के बोझ किसानों के लिए मुसीबत बन गए हैं। असमय पड़ी प्रकृति की इस मार से आम किसान परेशान हो गया है। क्षेत्र के किसान ग्रीश पांडेय, विनोद कुमार यादव, भवानी प्रसाद चौधरी, रामबचन यादव, सुनील कुमार आदि का कहना है कि जो फसलें अभी खेतों से काटी नही जा सकी है वह तेज आंधी पानी के कारण गिरकर जमीन पकड़ चुकी हैं। उन फसलों की कटाई करना भी बेहद कठिन हो गया है।               
विज्ञापन

         
          

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें