संतकबीरनगर। महुली पुलिस ने जिला बदर आदेश का सख्ती से पालन कराते हुए एक अभियुक्त को बैंड-बाजे के साथ जिले की सीमा से बाहर किया। पुलिस ने उसे छह माह तक जिले की सीमा में प्रवेश न करने की चेतावनी दी है। आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, ग्राम भैंसही उर्फ भईसैया निवासी मुकेश यादव के विरुद्ध सक्षम न्यायालय एवं जिलाधिकारी की ओर से जिला बदर का आदेश जारी किया गया। शनिवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में महुली पुलिस ने आदेश का अनुपालन कराया। संवाद