फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीओ ने किया महुली थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र ने रविवार को महुली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, शस्त्रागार और अन्य शाखाओं के अभिलेखों व व्यवस्थाओं की जांच की।
क्षेत्राधिकारी ने शस्त्रागार में असलहों और कारतूसों का अभिलेखों से मिलान कराया तथा उनके सुरक्षित रखरखाव की समीक्षा की। विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यतन व त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए। थाना परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों के निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को विधिक प्रक्रिया के तहत शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला कांस्टेबल ललिता ने शस्त्रों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खोलने और फिर जोड़ने (स्ट्रिपिंग एंड असेंबलिंग) का प्रदर्शन किया। उनकी तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर क्षेत्राधिकारी ने उन्हें ‘’गुड एंट्री’’ देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी नियमित प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें