फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विकास को नया आयाम देगा एक्सप्रेस-वे, किसानों को मिले सर्किल रेट पर मुआवजा

Tue, 03 Feb 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जावेद अहमद- एक्सप्रेस वे में
विज्ञापन
सांथा/संतकबीरनगर। पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे जिले के मेंहदावल क्षेत्र के 29 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके बनने से इस क्षेत्र का विकास होगा। इन गांवों के लोगो में खुशी है, लेकिन जमीन अधिग्रहण में मुआवजा सर्किल रेट के अनुसार देने की मांग की है, ताकि किसानों का नुकसान न हो। किसानों का कहना है कि मुआवजा उस सर्किल रेट के अनुसार दिया जाए जिस सर्किल रेट से स्टांप डयूटी लग रही है।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील क्षेत्र में यह एक्सप्रेस-वे करीब 22.5 किलोमीटर की लंबाई में 29 गांवों से होकर गुजरेगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए तहसील क्षेत्र में तैनात राजस्व कर्मी भूति अधिग्रहण की कार्रवाई में लगे है। बताया जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे मेंहदावल से होते हुए सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र की ओर जाएगा। एक्सप्रेसवे की घोषणा के बाद से संबंधित गांवों में जमीन के दाम, मुआवजे और भविष्य में होने वाले विकास को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
ग्रामीणों का मानना है कि एक्सप्रेसवे बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और व्यापार, रोजगार व विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। मेंहदावल विकास खंड के जमुरिया, डुमरिया बाबू, कुडवा, मुडली, कौवाठोर, पिडारी कला समेत जिस गांव से यह सड़क गुजर रही है सभी का सर्वे करते हुए टीम ने पत्थर भी लगा दिया है। अब भूमि अधिग्रहण में जमीन के मुआवजे को लेकर मांग उठने लगी है। लोगों ने सर्किल रेट पर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

मेंहदावल तहसील के इन गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

मेंहदावल तहसील क्षेत्र के बढ़या, फेउसा, परसा माफी, परसा शुक्ल, महला, पसाई, देवकली, प्रतापपुर, जसवल, रमवापुर, खजुरा खुर्द, नचनी, समोगर, गुदरिहवा, खजुराकला, सिक्टौर माफी, कुंडवा, जमुवरिया खुर्द, जमुवरिया कला, रक्सा, भरवलिया मिश्र, कुसोना कला, जमोहरा, मुड़ली, डुमरिया बाबू, इंदरपुर, कौवाठोर, पिड़ारी कला और चितरुखिया शामिल हैं।
0

एक्सप्रेसवे के बनने से क्षेत्र के साथ-साथ पूर्वांचल के विकास को नया आयाम मिलेगा। इसके साथ ही इसमें जिन किसानों की भूमि जा रही है सरकार उस भूमि को जिस सर्किल रेट से स्टांप ड्यूटी लग रही है। उस सर्किल रेट से मुआवजा दिया जाए। -उजेर अहमद उर्फ फोटू खान, ग्राम पसाई
-
गोरखपुर पानीपत एक्सप्रेसवे जो 22 जिलों से होकर जा रहा है। जिसमें संतकबीरनगर जनपद के साथ ही क्षेत्र के लोगों के लिए जीवन रेखा की तरह लगभग 700 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनने से आसपास के लोगों को फायदा होगा। -समी अहमद, ग्राम महला


क्षेत्र के किसानों की जमीन या मकान का अधिग्रहण करते समय यह ध्यान दिया जाए कि मुआवजा उस सर्किल रेट के अनुसार ही मिले। जिस सर्किल रेट से स्टांप ड्यूटी लग रही है, ताकि जिनकी जमीन जा रही है, उनको इसका नुकसान न उठाना पड़े। - इमरान अहमद, ग्राम पसाई
-
गोरखपुर पानीपत एक्सप्रेसवे के लिए छह लेन सड़क बनने से क्षेत्र का विकास होगा। इस एक्सप्रेसवे में कुछ ऐसी ही जमीनें जा रही हैं जो हाईवे तथा चकमार्ग या पीडब्ल्यूडी की सड़क पर हैं। जबकि मुआवजा कृषि भूमि के सर्किल रेट के आधार पर दिया जा रहा है। यह किसानों के साथ घोर अन्याय है। -जावेद अहमद, ग्राम पसाई

जावेद अहमद- एक्सप्रेस वे में

जावेद अहमद- एक्सप्रेस वे में

जावेद अहमद- एक्सप्रेस वे में

जावेद अहमद- एक्सप्रेस वे में

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें