धनघटा। बीडीओ विवेकानंद मिश्र बुधवार को नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बारीडीहा पहुंचे। इस दौरान अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण किया। परिसर में झाड़ खंखाड़ और कूड़े के ढेर देख ग्राम पंचायत अधिकारी पर नाराजगी जाहिर करते हुए एक सप्ताह के भीतर ठीक करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने खेल मैदान को देखा तथा जरूरी दिशा निर्देश देते हुए बीस दिन के अन्दर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
बारीडीहा में मनरेगा योजना से दस लाख रुपये की लागत से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण हुआ है। इसके वास्तविक तस्वीर परखने के लिए बुधवार को बीडीओ विवेकानंद मिश्र और एपीओ मेराजुल हक पहुंचे। शासन से निर्धारित मानक के अनुरूप कार्य देख प्रधान की तारीफ किया। लेकिन परिसर निकट झाड़ झंखाड़ और कूड़ा देख वह सचिव विश्राम यादव पर नाराजगी व्यक्त किया। एक सप्ताह भीतर व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एपीओ मेराजुल हक, टीए फूल चन्द्र यादव, अजय श्रीवास्तव, अजित शर्मा, विश्राम यादव, नियाज अहमद आदि मौजूद रहे।