धनघटा। महुली थाना गेट के पास बुधवार को बड़ौदा-यूपी बैंक में ड्यूटी करते जाते समय बाइक सवार महिला फील्ड अफसर और कैशियर दूसरी बाइक की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सड़क पर लहूलुहान पड़े कैशियर का सिर पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर के अगले पहिये से छू गया। गनीमत रहा है कि कर्मचारी ने हेलमेट पहन रखा था। वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक बाइक को थाने ले आई। घायलों का उपचार जिला मुख्यालय के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। महुली में स्थित बडौदा-यूपी बैंक महुली की महिला फील्ड अफसर तन्वी रस्तोगी, कैशियर जितेंद्र कुमार के साथ बाइक पर बैठकर ड्यूटी पर आ रही थी। जैसे ही महुली थाना गेट के चौराहे पर पहुंचे।