फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों में विकास की जगी उम्मीद

विज्ञापन
नगरपालिका की फोटो ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों में विकास की जगी उम्मीद
विज्ञापन

- नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की सीमा में शामिल हुए हैं 16 गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के सीमा विस्तार में 16 गांवों को शामिल किया गया है। विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद इन क्षेत्रों के विकास की उम्मीद जग गई है। इसके लिए पालिका प्रशासन कार्य योजना तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

वर्ष 1997 में संतकबीरनगर के नाम से जनपद सृजित हुआ तो खलीलाबाद जनपद मुख्यालय बना, लेकिन कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, बेसिक शिक्षा कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइंस और डीएम- एसपी आवास आदि नगर की सीमा से बाहर रह गए। इसके बाद 16 जुलाई 2016 को तात्कालीन डीएम सरोज कुमार की ओर से नगर पालिका खलीलाबाद के सीमा विस्ताव का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसके साथ ही लगातार शासन स्तर पर पैरवी होती रही। अक्तूबर 2020 में शासन ने नगर पालिका परिषद खलीलाबाद का सीमा विस्तार करते हुए सरैया, मिश्रौलिया, नेदुला, पटखौली, सरौली, बड़गों, खटौली, मैलानी, मोहद्दीपुर, बेलवनिया, डीघा, कसैला, गौसपुर, बनियाबारी, सादिकगंज और उस्का खुर्द को शामिल कर लिया। उम्मीद थी कि इन क्षेत्रों का शहर की तरह विकास होगा, लेकिन लोग आस लगाए ही रह गए। इधर विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद नगर पालिका प्रशासन इन क्षेत्रों के विकास को लेकर सक्रिय हो गया है। इन गांवों में स्ट्रीट लाइटें जहां लगा दी गई हैं, वहीं साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए कार्य योजना तैयार करने में पालिका प्रशासन जुट गया है। इसके तहत पेयजल आपूर्ति, नालियों का निर्माण, इंटरलाकिंग आदि के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि जल्द ही पालिका सीमा में शामिल हुए क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें