फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाने पर मंगलवार को एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने पीआरवी कर्मियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान थाना क्षेत्र में तैनात समस्त पीआरवी वाहन एवं यूपी-112 के कर्मियों के साथ होली एवं रमजान को देखते हुए त्वरित पुलिस रिस्पांस सुनिश्चित करने के लिए बताया गया। साथ ही उन्हें थाना क्षेत्र में तैनात सभी पीआरवी वाहनों की नियमित कार्यक्षमता एवं तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई एवं तकनीकी जांच नियमित रूप से करने पर बल दिया।
विज्ञापन

प्रत्येक इवेंट की सूचना तत्काल थाना स्तर पर देने के लिए बताया। किसी संवेदनशील सूचना को बिना विलंब उच्चाधिकारियों को देने के लिए कहा। होली के दौरान संभावित संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए बताया। रमजान में मस्जिदों, इबादत स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क भ्रमण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें