संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार सुबह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और एचआर इंटर कॉलेज में परीक्षकों को मूल्यांकन के नियम बताए गए।
24 फरवरी से 12 मार्च तक बोर्ड की परीक्षा संचालित हुई थी। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के साथ ही मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई थी। दो केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपी जांची जाएगी। जनपद को तीन लाख 75 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। इसके लिए बोर्ड से परीक्षक और डिप्टी हेड को नियुक्त किया गया है।
मंगलवार को जीजीआईसी में प्रशिक्षण के दौरान डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने कहाकि कोई भी परीक्षक मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे। मोबाइल फोन पहले ही जमा करना होगा। संवाद