नाथनगर में फल की दुकान में घुसा ई-रिक्सा।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
हादसे में ई रिक्शा चालक समेत दो घायल
अनियंत्रित कार ने मारी ई रिक्शा को टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर स्थित काली जगदीशपुर मोड़ के पास बुधवार को अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा सामने खड़ी बालिका को चपेट में लेते हुए फल की दुकान में घुस गया। हादसे में ई रिक्शा चालक और बालिका घायल हो गई। जबकि कार चालक मौके पर वाहन छोड़ कर भाग गया। लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया।
क्षेत्र के शांतिनरगापार निवासी 45 वर्षीय सद्दाम धनघटा से ई-रिक्शा में सवारी लेकर नाथनगर पहुंचे थे। वह काली जगदीशपुर मोड़ के पास ई-रिक्शा में बैठकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान पीछे से गुजरी अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा के सामने खड़ी खिरहुआ गांव निवासी 12 वर्षीय तन्नू चपेट में आ गई और ई रिक्शा फल की दुकान में घुस गया। संयोग अच्छा रहा कि कुछ समय पहले ही फल विक्रेता राजन सोनकर अपनी दुकान से बाहर निकल गए थे। इस घटना में ई रिक्शा चालक सद्दाम और खिरहुआ गांव निवासी तन्नू घायल हुई। जबकि कार में सवार चालक समेत दो लोग मौके पर वाहन छोड़ कर भाग गए। संवाद