फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के गिठनी बाजार में पुरानी रंजिश या विवाद को लेकर मनबढ़ों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे का गला पकड़कर धक्का दे दिया गया। घटना में पति-पत्नी और बेटा घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गिठनी बाजार निवासी राधिका पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति घर पर ही दुकान चलाते हैं। आरोप है कि 16 नवंबर को लक्ष्मण पुत्र सुर्जमन अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। इसके बाद सभी ने उनके पति को गालियां देते हुए लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें