फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच करने पहुंचे अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसडीएम के आदेश पर जांच करने पहुंचे एक अधिवक्ता को विपक्षी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर बेलहरकला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ सर्वेश कुमार ने बताया कि मेंहदावल थाना क्षेत्र के विसौवा गांव निवासी अधिवक्ता गोपाल राय पुत्र स्व. मोतीलाल ने तहरीर में बताया कि 14 नवंबर को वह एसडीएम के आदेश पर जांच के लिए बेलहरकला थाना क्षेत्र के जंगल बेलहर गांव गए थे। एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बाद वह अपने मुवक्किल के साथ उसके घर पहुंचे और दरवाजे पर बैठकर नाश्ता करने लगे।
आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद विपक्षी सर्वेश पुत्र रविश चंद्र उर्फ जगदीश ने उन्हें सड़क पर बुलाया और गाली देने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद अधिवक्ता ने 15 नवंबर को थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक राजेश कुमार दूबे को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बेलहरकला क्षेत्र में एसडीएम के आदेश पर जांच कराने पहुंचे एक अधिवक्ता को विपक्षी ने गाली ते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर बेलहर कला पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसओ बेलहर कला सर्वेश कुमार ने बताया कि मेंहदावल थाना क्षेत्र के विसौवा गांव निवासी अधिवक्ता गोपाल राय पुत्र स्व. मोतीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दिया कि 14 नवंबर को वह एसडीएम का आदेश लेकर बेलहर कला थाना क्षेत्र के जंगल बेलहर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें