संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में इस समय ईएनटी विशेषज्ञ नदारद हैं। पिछले सात दिनों से नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते मरीजों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मरीज भटक रहे हैं। प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज वापस जा रहे हैं। वह प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में ईएनटी कक्ष में तैनात चिकित्सक डॉ. एमके सिंह पिछले सात दिन से नहीं आ रहे हैं। जबकि ईएनटी विभाग में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज इलाज के लिए आते है। जिले में मात्र एक सरकारी अस्पताल में ही ईएनटी विशेषज्ञ तैनात है। ऐसे में उनके समक्ष भीड़ अधिक रहती है। वहीं यही ईएनटी विशेषज्ञ दिव्यांग बच्चों की जांच के लिए शिविर में जाते है। इनके न रहने के कारण शिविर भी प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि ईएनटी चिकित्सक को सूचना भेजी गई है। उनकी कुछ समस्या है जिसकी वजह से नहीं आ रहे है। अगर वह जल्द नहीं आते है तो कोई व्यवस्था की जाएगी। जिससे मरीज परेशान न हो।