फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समय से करें निस्तारण

Sat, 01 Aug 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तहसील समाधान दिवस पर पीड़ितों की फरियाद सुनते डीएम, एसपी व अन्य अ​धिकारीफोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के तीनाें तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 224 मामले आए, जिसमें से 34 शिकायताें का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही अन्य मामलों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एसपी संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने जन सामान्य की शिकायतों की सुनवाई करते हुए मौके पर निस्तारण योग्य प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निस्तारित कराया तथा शेष प्रकरणों को नियमानुसार निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से डीएम ने 18 प्रार्थना पत्रों का संबंधित राजस्व अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी लेते हुए तत्काल निस्तारित करवाया। 11 प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम भेजी गई।
विज्ञापन

शेष प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए तत्काल कार्यवाही कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई एसपी संदीप कुमार मीना ने किया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाए कि पीड़ित पक्ष को त्वरित न्याय मिल सके।
इस दौरान सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा मौजूद रहे। धनघटा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने की। एडीएम ने राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न मामलों को सुनते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच की जाए तथा दोनों पक्षों की पूरी बात को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें