संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के भेड़ौरा-पिकौरा स्थित बीएसएनएल के यूएसओ (यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन) टावर से चोर इंजन के महत्वपूर्ण उपकरण चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित तकनीशियन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, बस्ती जिले के डड़वा कला निवासी यशवंत, मेंहदावल एसडीसीए में एरियल टेलीकॉम सॉल्यूशन के तहत टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि भेड़ौरा-पिकौरा स्थित बीएसएनएल के यूएसओ टावर पर जियो की भी साइट स्थापित है। जियो नेटवर्क बंद होने की सूचना मिलने पर वह 10 जुलाई को अपराह्न करीब 3:15 बजे एसडीओ मेंहदावल के निर्देश पर जनरेटर संचालित करने पहुंचे। मौके पर जांच करने पर जनरेटर से एवीआर, सेल्फ की तथा लगभग 1.5 मीटर तांबे का केबल गायब मिला। उन्होंने मामले की सूचना विभागीय अधिकारियों को देने के साथ ही बेलहरकला थाने में तहरीर दी। एसओ हरिकेश भारती का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद