फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पौधरोपण की जियोटैगिंग का कार्य इस माह पूर्ण कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बखिरा फैसिलिटी सेंटर, जिला पौधरोपण समिति, जिला पर्यावरणीय समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई। जिला पौधरोपण समिति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि पौधरोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत जनपद में शासन ने वन विभाग को 14.50 लाख एवं अन्य विभाग को 19.07 लाख पौधरोपण कराए जाने के लिए लक्ष्य आवंटित किया था। इसके सापेक्ष अन्य विभागों द्वारा कराए गए पौधरोपण की जियोटैगिंग के प्रगति की समीक्षा की गई। सीडीओ ने संबंधित विभागों को जियोटैगिंग का कार्य इस माह पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अनुपालन के अंतर्गत स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण तथा अंतिम निस्तारण तक परिवहन किए जाने के लिए सेकेंडरी स्टोरेज फैसिलिटीज की स्थिति पर चर्चा की गई। जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा में सीडीओ ने क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बस्ती से जनपद में संचालित स्वास्थ्य संस्थानों में जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन एवं निस्तारण की व्यवस्था तथा संबंधित संस्थानों की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वाहनों से जनित प्रदूषण से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए सीडीओ ने परिवहन विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला गंगा समिति की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने जनपद में सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों की स्थापना किए जाने के लिए निर्देशित किया कि उचित जल निकासी की व्यवस्था के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद की नदियों में प्रदूषित जल न जाए और नदियों की साफ-सफाई की दिशा में कराए जा रहे कार्यों में प्रगति लाई जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने बखिरा टूरिस्ट फैसेलिटी सेंटर में दुकानों की नीलामी एवं विद्युत कनेक्शन के लिए अधिशासी अधिकारी बाघनगर उर्फ बखिरा को निर्देशित किया। साथ ही मार्ग चौड़ीकरण के लिए भूमि की उपलब्धता से संबंधित निर्देश तहसीलदार खलीलाबाद को दिया।
इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, सहायक उपायुक्त उद्योग जितेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, एसडीओ विद्युत केएन शुक्ला, क्षेत्रीय अधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें