फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुणवत्ता के साथ कराएं निर्माण कार्य, लापरवाही पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य के लिए धनराशि प्राप्त हो गई है, उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं एवं विभागों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों सहित जनपद में निर्माणाधीन समस्त परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति एवं गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं एवं संबंधित विभाग सीएमआईएस पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें। जिन कार्यों को पूर्ण कराने में बजट की आवश्यकता हो उसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजें, जिससे कार्य में बाधा न उत्पन्न हो व निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराया जा सके।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनको संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए। समीक्षा के दौरान डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों व योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जननी सुरक्षा योजना में भुगतान की स्थिति, आयुष्मान भारत के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देशित किया कि अंत्योदय कार्ड, श्रम कार्ड, पात्र गृहस्थी कार्ड एवं 70 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का पात्रता के अनुसार आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, प्रभात द्विवेदी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें