फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सैनिक कल्याण भवन सभागार में सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें करीब 40 पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया और अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखी गईं। डीएम ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारी प्रतिबद्धता है। बैठक का संचालन करते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि पूर्व सैनिकों की सुविधाओं के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व सैनिक ऋषिकेश के मामले में एसडीएम खलीलाबाद को निर्देशित किया गया कि आवश्यकतानुसार पुलिस फोर्स लेकर जाएं और प्रार्थी को नियमानुसार कब्जा दिलाएं। पूर्व सैनिक मुक्तनाथ के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए डीएम ने नायब तहसीलदार खलीलाबाद को निर्देशित किया कि वे स्वयं मौके का मुआयना करें और प्रार्थी को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। पूर्व सैनिक रमाकांत के मामले में भी डीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर जाकर स्थलीय मुआयना करने और प्रकरण के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम ने जिले के आदर्श एवं वीर चक्र विजेता शहीद सत्यवान सिंह के नाम से सैनिक कल्याण भवन में नवनिर्मित सभागार का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान ‘’एक पेड़ मां के नाम’’ महाभियान के अंतर्गतसैनिक कल्याण भवन प्रांगण में पाकड़ का एक पेड़ लगाया गया। 90 वर्षीय वयोवृद्ध पूर्व सैनिक सूबेदार यदुनंदन मिश्रा ने भी प्रांगण में एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें