कुसौनां खुर्द पर एसआईआर फॉर्म की प्रक्रिया पूरी होने पर ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बीएलओ और
नंदौर। वर्तमान में एसआईआर की प्रक्रिया के चल रही है। एक एक मतदाता को खोजकर उनका फार्म भरवाया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधि भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में मेंहदावल ब्लॉक के नन्दौर ग्राम पंचायत में स्थित बूथों पर “अपना बूथ सबसे मजबूत” अभियान के अंतर्गत एसआईआर को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में बूथ संख्या 243, 244, 245 व 246 के बीएलए एवं सभी बीएलओ की सहभागिता रही।
बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नए मतदाताओं को जोड़ने, पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने तथा त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित लोगों से अपने-अपने बूथ को मजबूत करने, घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नन्दौर के हल्का लेखपाल, सुपरवाइजर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस संबंध में मेंहदावल विधानसभा के सपा महासचिव रियाज अहमद ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन और सटीक मतदाता सूची ही लोकतंत्र की मजबूती की आधारशिला है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।