संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में बुधवार को साइबर अपराध की रोकथाम एवं नवीन चुनौतियों पर गोष्ठी की। स्कूल-कॉलेजों, ग्राम पंचायत एवं बाजार में साइबर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
एसपी ने ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया अपराध, ओटीपी शेयरिंग फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, फेक प्रोफाइल, क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड, डार्क वेब अपराध तथा एआई आधारित नए साइबर खतरों की चर्चा की। साथ ही साइबर अपराध की 1930 हेल्पलाइन, साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, डिजिटल साक्ष्य संरक्षण तथा प्रभावी अनुसंधान की नवीन तकनीक पर जानकारी दी। सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की उसकी मर्जी के खिलाफ पोस्ट या वीडियो को डिलीट करने के बारे में बताया गया। इस दौरान एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ मेंहदावल सर्व दवन सिंह, सीओ धनघटा अभय नाथ मिश्र, सीओ कार्यालय अजय सिंह समेत समस्त एसओ, पीआरओ पीके गुप्ता, साइबर थाने के समस्त अधिकारी, कर्मचारी व जनपद के समस्त थाना पर गठित साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद