फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता फैलाई।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया। उनकी समस्याओं के त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने महिला अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपायों और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
उन्हें बताया गया कि परेशानी होने पर बिना डरे पुलिस से संपर्क करें और शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सेवाओं की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करने की अपील की।महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना, महुली, बखिरा, बेलहरकला और धर्मसिंहवा पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं से अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखने की अपील की।
महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी। पुलिस ने महिलाओं से अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें