फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रों-अभिभावकों को बताए साइबर ठगी से बचाव के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना बखिरा क्षेत्र के अमरडोभा स्थित मदरसा में मंगलवार को साइबर जागरूकता एवं सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साइबर थाना और बखिरा पुलिस की टीम ने छात्रों, अभिभावकों और अन्य लोगों को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन


आयोजित कार्यक्रम में लोगों को बताया गया कि साइबर अपराधी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक, ई-मेल, लॉटरी का लालच और फर्जी क्रेडिट मैसेज के जरिये लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम के नाम पर नौकरी का झांसा देकर, पुलिस अधिकारी बनकर और एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की जाती है।
पुलिस टीम ने लोगों को आगाह किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने या खाते में रुपये भेजने का झांसा देने वाले अनजान लोगों के बहकावे में न आएं। किसी के कहने पर मोबाइल में संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड न करें और न ही अनजान लिंक पर क्लिक करें। बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य व्यक्तिगत विवरण किसी के साथ साझा न करें।
विज्ञापन




कार्यक्रम में बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत साइबर अपराध पोर्टल पर भी की जा सकती है।
विज्ञापन


इस दौरान उपनिरीक्षक रमेश यादव, उपनिरीक्षक ललितकांत यादव, महिला हेड कांस्टेबल अमृता सिंह, कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें