लोहरौली। रमवापुर फीडर पर तार गिरने के कारण सप्लाई बाधित थी। एक उपभोक्ता ने बिजलीकर्मी से नशे में अभद्रता की। रविवार को दिन में करीब 10.45 पर रमवापुर फीडर पर पिपरा बोरिंग में तार उठाया जा रहा था।
इसके लिए आपूर्ति बाधित थी और उसी समय एक व्यक्ति उपकेंद्र पर आया और एसएसओ लालमोहर की शर्ट फाड़कर उनसे मारपीट करने लगा। लालमोहर द्वारा डायल-112 पर सूचना दी गई। इसके बाद वह भाग गया। पुलिस ने संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ बेलहर कलां थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा है। संवाद