फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने दिया धरना

Tue, 17 Jun 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को भी बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने निजीकरण का फैसला वापस लिए जाने की मांग की। 22 को लखनऊ में महापंचायत में शामिल होने का एलान किया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त समिति के पदाधिकारी एवं धरना की अध्यक्षता कर रहे इंजीनियर मनोज कुमार ने कहा है कि पॉवर काॅरपोरेशन प्रबंधन ने बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि का प्रस्ताव देकर संघर्ष समिति के इस आरोप की पुष्टि कर दी है कि निजीकरण के बाद बिजली दरों में दो से तीन गुनी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि घाटे के भ्रामक आंकड़े देकर पॉवर काॅरपोरेशेन ने निजीकरण के बाद आने वाले निजी घरानों की मदद के लिए बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि का प्रस्ताव दिया है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी दिलीप सिंह ने कहा कि पॉवर काॅरपोरेशन की ओर से दी गई बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव से किसान, गरीब उपभोक्ता आर्थिक रूप से सकते में हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति ने किसानों और आम उपभोक्ताओं से व्यापक जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें