फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने दिया धरना

Thu, 15 Jan 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मी-स्रोत बिजली निगम
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बिजली निगमों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि निजीकरण का प्रस्ताव किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारी इंजीनियर रविकांत ने कहा कि बिजली के मामलों की संसदीय समिति की 18 दिसंबर को बैठक हुई थी। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी । इस बैठक में ही यह निर्णय लिया गया है कि इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 को संसद के बजट सत्र में पारित कराया जाए। इसका बिजली कर्मी हर स्तर पर विरोध करेंगे। संघर्ष समिति के पदाधिकारी पुष्पेंद्र भारती ने कहा कि इस वित्तीय पैकेज के तहत प्रदेश सरकारों को तीन विकल्प दिए जाएंगे। पहला विकल्प यह होगा कि राज्य के विद्युत वितरण निगमों की 51 प्रतिशत इक्विटी बेंच दी जाए और विद्युत वितरण निगमों को पीपीपी मॉडल पर चलाया जाए। दूसरा विकल्प यह होगा कि विद्युत वितरण निगमों की 26 प्रतिशत इक्विटी बेची जाए किंतु प्रबंधन निजी क्षेत्र का होगा। तीसरा विकल्प यह होगा कि विद्युत वितरण निगमों को स्टॉक एक्सचेंज में एनलिस्ट किया जाए। संघर्ष समिति के पदाधिकारी संजय यादव ने कहा कि बिजली कर्मचारी ऐसे किसी प्रस्ताव का पुरजोर विरोध करेंगे।
धरना में इंजीनियर मुकेश गुप्ता, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, नारायण चंद्र चौरसिया, दिलीप सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद, धीरेन्द्र यादव, आशीष कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार, रमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें