फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली आपूर्ति व्यवस्था फिर लड़खड़ाई... ट्रिपिंग व लो वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 18 Aug 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार की रात छोटी सरौली, गोरखल, मड़या, मैलानी में बिजली की आवाजाही बनी रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी वहीं एक बार फिर बिजली व्यवस्था पटरी से नीचे उतरती दिख रही है। शुक्रवार की रात में कई मोहल्लों में बिजली की ट्रिपिंग होती रही। वहीं लो-वोल्टेज की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ी।
शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए बिजली निगम जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य करा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इससे बिजली आपूर्ति में सुधार हो रहा है लेकिन निगम के दावा फेल नजर आ रहा है। शुक्रवार की रात में शहर के छोटी सरौली, गोरखल, मड़या, मैलानी, मेंहदावल बाईपास क्षेत्र के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही बनी रही। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


शहर निवासी राहुल मद्देशिया, शैलेंद्र कुमार आदि ने कहा कि बार-बार बिजली कट जा रही है। रात के समय में नींद पूरी नहीं हो पा रही है। दूसरी तरफ लो वोल्टेज की समस्या भी बनी है। बड़गो, अंसार टोला, बरई टोला, गोला बाजार आदि क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। पंखा, कूलर रेंग कर चल रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। साथ ही सुबह आठ बजे से बाद बिजली कट जा रही है और दोपहर दोपहर 2 बजे बिजली मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्र के धवरिया, सहसरावमाफी, केरमुआ, चकदही आदि क्षेत्रों में लो वोल्टेज के कारण उपरेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

दो जगह टूटा जंपर
शहर के बंजरिया पश्चिमी और कैलाश नगर में जंपर टूटने से करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली कर्मियों ने गड़बड़ी दूर की। इसके बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन



बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जर्जर तार और पोल बदले जा रहे हैं। केबल के तार लगाए जा रहे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार दिखाई देगा। इससे लो वोल्टेज की समस्या भी दूर हो जाएगी।
- केएन शुक्ल, एसडीओ, खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें