फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से पांच सौ गांवों की बिजली गुल

Mon, 14 May 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
आंधी से धर्मसिंहवा क्षेत्र में गिरी केले की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार रात आई आंधी-बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। कई जगह खंभे क्षतिग्रस्त हो गए तो तार टूट कर नीचे गिर गए। शहर क्षेत्र में तो सोमवार सुबह नौ बजे बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगह शाम पांच बजे तक सप्लाई शुरू हुई, लेकिन 500 से अधिक गांवों में सप्लाई चालू नहीं हो पाई थी। लोगों के घरों में लगा इंवर्टर भी दगा दे गया। जिससे लोग मोबाइल तक चार्ज करने के लिए परेशान रहे। आंधी-बारिश से आम और केले के फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।     
विज्ञापन

बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार रविवार रात धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे बखिरा कस्बे में एक जगह बिजली के तार पर पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हो गई। सोमवार सुबह बिजली निगम के कर्मियों ने गड़बड़ी दूर कर दी। जिससे सप्लाई शुरू हो गई। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार आंधी के दौरान खरवनियां के ठाठर गांव निवासी राम सजीवन यादव के छत के सहारे छाया के लिए रखा टिन शेड उड़ गया। सोते समय अचानक टिन शेड गिरने से नीचे दबकर उर्मिला और अनिल जख्मी हो गए । परिजनों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। आंधी की रफ्तार तेज होने की वजह से बाउंड्री की दीवार भी भरभराकर ढह गई। हहिरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों की सप्लाई बाधित हो गई। धनघटा और हैसर प्रतिनिधियों के अनुसार आंधी से महुली नाथनगर मार्ग पर डिहवा मोड के पास गुमटी के ऊपर पेड़ गिर गया। हृदयीपुर में भी दो पेड़ गिर गए। हरिहरपुर, मुखलिसपुर, कोचरी और मोलनापुर से जुडे 500 से अधिक गांवों की सप्लाई बाधित हो गई।
पौली क्षेत्र में तो शाम पांच बजे बिजली सप्लाई चालू हो गई,लेकिन हरिहरपुर, महुली, नाथनगर, मुखलिसपुर, मोलनापुर, धनघटा आदि जगह सप्लाई बाधित रही। सेमरियावां, बाघनगर, लोहरौली, कांटे, बेलहर प्रतिनिधियों के अनुसार आंधी से कई जगह पोल टूट गए। जबकि कुछ जगह पेड़ की डाली भी टूट कर गिर गई। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। मेंहदावल, सांथा और धर्मसिंहवा प्रतिनिधियों के अनुसार आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था बाधित हुई, लेकिन दोपहर बाद कुछ जगहों पर सप्लाई चालू हो गई, कुछ फीडर की सप्लाई शाम को शुरू हुई। आंधी-बारिश से सर्वाधिक नुकसान आम और केले की फसल को हुई। मुसहरा गांव में केले की खेती करने वाले किसान फसल को बर्बाद देख कर परेशान हो गए। एक्सईएन विद्युत संजय सिंह ने बताया कि आंधी-बारिश से करीब 125 पोल डैमेज हुए हैं। शहर की सप्लाई तो सुबह चालू कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था सुधारने में दिक्कत हुई। शाम तक ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश जगह सप्लाई चालू हो गई। करीब 500 गांव अभी भी प्रभावित है, जहां सप्लाई चालू नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि शाम सात बजे के बाद वहां भी सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें