फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति के दौरान विद्युत तार टूटकर गिरा, लोग परेशान

विज्ञापन
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के ग्राम छितही में सोमवार को व्यस्त आबादी के बीच जाने वाली गली में विद्युत आपूर्ति के दौरान विद्युत तार टूट कर गिरने से भगदड़ मच गई। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के दौरान लगभग दर्जन भर लोग उस गली से गुजर रहे थे। ग्राम छितही एक घनी आबादी वाला बड़ा गांव है।
विज्ञापन

गांव की गलियों से होकर मेन लाइन के तार से विद्युत आपूर्ति कई दशक से होती चली आ रही है। काफी पुराना हो जाने के कारण तार जर्जर हो चुके है। सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे बड़ी मस्जिद के पास जाने वाली गली के ऊपर से गया विद्युत तार अचानक जर्जर होने के कारण टूट कर गिर गया। उस समय गली से कई लोग आ जा रहे थे। आपूर्ति बहाली के दौरान टूटे तार से चिंगारी निकलती देख चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने फीडर पर सूचना देकर आपूर्ति ठप कराई। इस दौरान आधे घंटे तक रास्ते से आवागमन ठप रहा। गांव निवासी जबीउल्लाह खान, शहीम अहमद, जबीउल्लाह उर्फ टनकू, खुर्शीद अहमद आदि ने बताया कि छितही में पिछले एक माह से जर्जर तार टूट कर गिरने का सिलसिला चल रहा है कई बार विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो से तार बदलने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग गांव में किसी बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा है।जेई संजय यादव ने बताया कि सूचना मिली है। जल्द ही जर्जर तार बदलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें