फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर में 24 घंटे से बिजली गुल, जागकर गुजारनी पड़ी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
आधे शहर में 24 घंटे से बिजली गुल, जागकर गुजारनी पड़ी रात
विज्ञापन

कहीं ट्रांसफार्मर जला तो कहीं टूटकर गिर गए तार
आपूर्ति बहाल करने के लिए जूझते रही विद्युत कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। स्थिति यह है कहीं ट्रांसफार्मर जल गया तो कहीं बिजली के तार टूटकर गिर गए। इससे आधे शहर में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बुधवार की पूरी रात लोगों को जागकर गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार को विद्युत कर्मी आपूर्ति बहाल करने के लिए जूझते नजर आए।
बुधवार की शाम खलीलाबाद कस्बे में पुलिस लाइन फीडर का 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया। इसी क्षेत्र में विद्युत तार भी टूटकर गिर गया। इससे विकास भवन, कलेक्ट्रेट, पुलिस ऑफिस, महिला थाने की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। शहर के लोग पूरी रात बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसका असर यह रहा कि अधिकारी-कर्मचारी बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान रहे। बृहस्पतिवार सुबह से लेकर शाम तक बिजली कर्मी कमरे आलम, विनोद, अजय कुमार, मुकेश, अखिलेश, सुनील कुमार, नागेंद्र सहित अन्य बिजली कर्मी आपूर्ति बहाल करने के लिए जूझते नजर आए। इसी तरह टाउन एक में तितौवा में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हो गई। यहां केबल टूट गया है। जूनियर हाईस्कूल के पास भी बिजली का तार टूट गया है। इससे क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति ठप है। साथ ही 400 केवी का ट्रांसफार्मर भी जल गया है। इससे पूरी रात क्षेत्रों के लोगों को भीषण गर्मी में जूझना पड़ा। रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को जागकर गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार को जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी तरफ विद्युत कर्मी फाल्ट ढूंढकर उसे ठीक करने में जुटे रहे। शाम तक बिजली आपूर्ति पूूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी थी। क्षेत्र के निवासी रामकृपाल, महेद्र कुमार ने कहा कि आए दिन लोकल फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने कहा कि गर्मी में लोड बढ़ने से दिक्कत आ रही है। जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है, वहां कर्मचारियों को लगाया गया है। उम्मीद है कि शाम तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें